भीलवाड़ा में स्कूल में चोरी का आरोपी गिरफ्तार:1 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा, 5 हजार का इनाम था घोषित

भीलवाड़ा की बीगोद थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल में चोरी के मामले में पिछले 1 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार का इनाम भी घोषित था। बिगोद थाने के कॉन्स्टेबल दिनेश मीणा ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में इनामी और वांछित अपराधियों की धर पकड़ और गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाइयों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी के तहत खठवाड़ा के सरकारी स्कूल में चोरी की वारदात में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में गिरफ्तार किया है। इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, लोकल पुलिसिंग और डेटा एनालिसिस के बाद इस आरोपी मुराद (26) पुत्र रज्जाक शाह निवासी डूंगला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने गई टीम में कॉन्स्टेबल दिनेश मीणा और भूपेंद्र शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *