भीलवाड़ा में हादसे में 2 की मौत, 3 घायल:सड़क किनारे खड़े थे, तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर; एक रेफर

भीलवाड़ा में शनिवार की देर रात दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। 3 घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। पांचों व्यक्ति सड़क किनारे खडे़ हुए थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद गाड़ी को ड्राइवर भगाकर ले गया। सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर
मामला कोटडी थाना क्षेत्र का है। सवाईपुर रोड पर बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए भेरू पुत्र धन्ना, विनोद पुत्र बद्रीलाल भील और सांवरा पुत्र शंकरलाल भील को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए भीलवाड़ा भेजा। 2 ने मौके पर ही दम तोड़ा
हादसे में गोविंद पुत्र कल्याण भील और बाबू पुत्र शंकर लाल भील निवासी डेगास की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कोटड़ी अस्पताल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाए। वहीं घायलों में से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। जबकि एक गंभीर रूप से घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *