भीलवाड़ा में 3 ब्रह्मचारी संत दीक्षा लेंगे। इसके लिए 19 से 26 फरवरी तक हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में दीक्षा दान समारोह (सनातन मंगल महोत्सव) होगा। शनिवार को विष्णु यज्ञ भूमि का पूजन किया गया और ध्वज पूजा हुई। शनिवार को हरिशेवा उदासीन आश्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ। इन्दौर के स्वामी संतराम ने स्वागत गीत- हम गीत सनातन गाएंगे, नित्य झंडा धर्म झुलाएंगे गाया। इसके बाद ब्रह्मचारी बालक इन्द्रदेव और सिद्धार्थ ने भजन- किजो जो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम, जांहि विधि राखे राम, ताहिं विधि रहिए गाया और राम धन संकीर्तन किया। यज्ञ स्थल का किया भूमि पूजन महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन और संतों ने दीप जलाया। इसके बाद यज्ञ स्थल की भूमि का पूजन किया गया। पंडित रोशन शास्त्री, पं. सत्यनारायण, पं. मनमोहन और पं. मनीष ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। धर्मध्वजा की स्थापना की गई। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया- संत-महात्मा समय-समय पर अपने शिष्यों को दीक्षा देकर देश को समर्पित करते हैं। आश्रम की ओर से 3 ब्रह्मचारी बालकों को दीक्षा दी जा रही है। दीक्षा दान समारोह फरवरी में होगा। इसके तहत सनातन मंगल महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रम होंगे, जिनका फायदा सभी सनातनियों को उठाना चाहिए। आयोजन का उद्देश्य सनातन समाज को जोड़ना है। कोई समाज छोटा या बड़ा नहीं है। महंत लक्ष्मणदास त्यागी ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। निमंत्रण पत्रिका का भी किया पूजन समारोह में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा के निमंत्रण पत्रिका का भी पूजन किया गया। महिलाओं ने धर्मध्वजा की सेवा की। सेवादार धन्ना माली के देखरेख में निर्माण कार्य किया गया। कार्यक्रम में महंत लक्ष्मण दास त्यागी, महंत बाबूगिरी महाराज, महंत मोहन शरण शास्त्री, महंत स्वरूपदास उदासीन अजमेर, महंत हनुमान राम उदासीन पुष्कर, महंत ईश्वरदास अजमेर, महंत अर्जुनदास अजमेर, महंत माधवदास इंदौर, महंत मोहनदास, संत संतदास इंदौर, महंत संतदास, संत मुरारी दास, महंत रामायणी दास, महंत आशुतोष, संत मयाराम, संत राजाराम, संत गोविन्द राम, ब्रह्मचारी इंद्रदेव, कुनाल, सिद्धार्थ, मिहिर व अन्य संतगण विप्रजन सम्मिलित हुए। इनकी रही मौजूदगी इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी, चांदमल सोमानी, रविंद्र जाजू, सुरेश गोयल, आश्रम के सचिव हेमंत वच्छानी, हीरालाल गुरनानी, हेमनदास भोजवानी, नगर निगम महापौर राकेश पाठक, अशोक मूंदड़ा, प्रकाश छाबड़ा, वीरुमल पुरसानी, ईश्वर आसनानी, विनोद झूरानी, रमेश मूंदड़ा, परमानन्द गुरनानी, संजय राठी, कांतिलाल जैन, बद्रीलाल सोमानी, रमेश राठी, कैलाश चंद्र खोईवाल , छितरमल गेंगट, महावीर खंडेलवाल, दिनेश विजयवर्गीय, कैलाश सोनी, अमित खत्री, इंद्र अवतानी, पल्लवी वच्छानी, खुशबु शुक्ला, शिवानी भरावा सहित अनेक गणमान्यजन व श्रद्धालु उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन हनुमान अग्रवाल ने किया।


