भीलवाड़ा मे पारोली थाना पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 4000 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त किया है। छितर सिंह जी का खेड़ा गांव में बजरी स्टॉक की शिकायत लंबे समय से पुलिस को मिल रही थी। मुखबिर से सूचना के बाद दबिश पारोली थाने के सब इंस्पेक्टर प्रभाती लाल मीणा ने बताया- लंबे समय से अवैध रूप से बजरी का भंडारण किए जाने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर पारोली थाना पुलिस एवं खनन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध बजरी को जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू की।


