भीषण गर्मी के बीच चुगलामो पंचायत के ग्रामीणों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा

सुरेंद्र कुमार | बरकट्ठा चुगलामो पंचायत के लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। यह स्थिति पिछले छह वर्षों से बनी हुई है। जलनल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। सरकार की महत्वकांझी योजना जो बरकट्ठा प्रखंड के तीन पंचायत चुगलामो, गैंडा, बरकनगंगो के 13 गांवों में घर घर पानी पहुंचाने की योजना थी, लेकिन अभी तक सिर्फ बरकनगांगो में बनी जलमीनार तुर्कबाद बाजार में बनी जलमीनार व गैंडा पंचायत के बसरामो मे बनी जलमीनार इस क्षेत्र की शोभा बढ़ा रही है। यह योजना 2019 – 20 में 24 करोड़ की लागत से बननी थी।तुर्कबाद, बरकनगांगो, बसरामो मे बनने वाली जलमीनार का शिलान्यास कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव के द्वारा किया गया था। यह जलापूर्ति योजना से तीन पंचायत चुगलामो बरकंगानगो गैंडा के दर्जनों गांवों मे घर घर जल पहुंचाने की योजना थी जो छह वर्षों मे एक बूंद पानी नही निकाल पायी। यह योजना का निर्माण कार्य राजस्थान स्वस्तिया रतन कम्पनी द्वारा किया जा रहा है। कंपनी द्वारा लगभग सभी गांवों मे पाइप बिछाने का काम किया गया है। यह योजना का लाभ बराकर नदी से पानी निकाल कर तीनों पंचायत के 13 गांवों की जानता को पानी पहुंचाने का काम किया जाना था। पेयजल बराकर नदी से निकाल कर बरकंगानगो मे बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मे पानी को फिल्टर कर बरकनगंगो, तुर्कबाद, बसरामो मे बनी जलमीनार मे पानी भेजकर सभी घरों में पानी भेजने की योजना थी। बरकनगांगो की मुखिया बसंती देवी ने बताया कि पेयजल निर्माण करने आयी कम्पनी के द्वारा सड़कों को काटकर जैसे तैसे छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आने जाने में काफी परेशानी होती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *