भीषण गर्मी में जनता के बीच पहुंचे सीएम:कहा कांग्रेस झूठ बोलने में है पीएचडी, एसीबी की कार्रवाई को बताया सही

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत मुरमुंदा सुशासन तिहार कार्यक्रम में जनता के बीच पहुंचे। भीषण गर्मी के बीच उन्होंने जनता की मांगों को सुना। इस दौरान उन्होंने एसीबी की कार्रवाई को सही बताते हुए मनरेगा पर कांग्रेस के आरोप को लेकर कहा कि कांग्रेस झूठ बोलने में पीएचडी करके बैठी है। मुख्यमंत्री साय ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है और सरकार की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में ‘सुशासन तिहार’ चलाया जा रहा है, जो अब तीसरे चरण में पहुंच चुका है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना और सरकार के कामकाज का फीडबैक सीधे लोगों से लेना है। विष्णु देव साय ने यह भी कहा कि उनकी सरकार की नीतियां और योजनाएं धरातल पर लागू हो रही हैं और आम जनता संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखा जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। एसीबी और ईओडब्ल्यू की कार्यप्रणाली पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना कार्य कर रही हैं और जिनके खिलाफ शिकायतें हैं, उनके खिलाफ जांच जारी है। दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी पर साधा जमकर निशाना सीएम ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए मनरेगा में कटौती के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस को झूठ बोलने में महारत हासिल है। कांग्रेस के नेता इतने सहजता से झूठ बोलते हैं कि उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती, मानो उन्हें झूठ बोलने में पीएचडी मिली हो। मौजूद डिप्टी सीएम व अन्य नेता इस अवसर पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भीषण गर्मी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और पुरुष समाधान शिविर में और सीएम की बातों को सुना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *