भीषण गर्मी में राहत…राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत:रायपुर में सत्संग महिला मंडल की पहल; समोसा-जलेबी और पोहे भी बांटे

राजधानी रायपुर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में राहगीरों को राहत देने के मकसद से महिला मंडल ने पहल की है। अवंती विहार के श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सत्संग महिला मंडल ने लोगों को ठंडा ठंडा शरबत पिलाया। महिला मंडल पिछले कई सालों से ये आयोजन करते आ रही है। खासकर गुरुवार के दिन लोगों के बीच शरबत बांटा जाता है। इसके साथ ही पोहा जलेबी और समोसा भी भोग प्रसादी के रूप में मंदिर प्रांगण से वितरण किया गया। घर से तैयार कर लाते है समोसा जलेबी महिला मंडल की अध्यक्ष उषा शर्मा ने बताया की भीषण गर्मी से राहत के लिए महिला मंडल द्वारा प्रत्येक गर्मी के मौसम में ठंडा शरबत राहगीरों को पिलाया जाता है। मंडल के सदस्यों ने शरबत के साथ साथ पोहा जलेबी और समोसा भी घर से तैयार कर के लेकर आए। 3-4 हजार लोगों को शरबत पिलाने का टारगेट लगभग 3-4 हज़ार राहगीरों को भरी दोपहरी में राहत पहुंचाने की सेवा महिला मंडल के सदस्यों ने प्रदाय की। सेवा देने में महिला मंडल की सदस्य गौरा चांडक, निर्मला खेमका, उषा शर्मा, निधि गुप्ता, अंजू अग्रवाल, शकुन अग्रवाल, कुमारी लवलीन शर्मा, सुमन शर्मा आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *