रांची | श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति भुतहा तालाब के सौजन्य से श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर कार्यक्रम होंगे। मंदिर में शनिवार सुबह 11 बजे से पूजा-अर्चना होगी। दोपहर एक बजे से विशाल भंडारा होगा। मुख्य संरक्षक किशोर साहू, रमेश सिंह, उदय साहू, राजकुमार गुप्ता, अध्यक्ष शंकर दुबे, कुमार राजा, शंकर गुप्ता, दीपू सिंह, गणेश सिंह, गोपाल पारीक, विशाल कृष्णा, दीनदयाल, महेश चंद्रा व सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं।


