भुसावर बैंक में चोरी करने वाले आरोपियों से कैश बरामद:3 लाख 50 हजार रुपये और दो महंगे मोबाइल जब्त, 8 लाख 14 हजार रुपये हुए थे चोरी

भरतपुर के भुसावर थाना इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने 3 लाख 50 हजार रुपये नकद, 2 मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने कोऑपरेटिव बैंक में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को 16 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। 6 दिसंबर को कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर ने वीरी सिंह ने एक रिपोर्ट देते हुए बताया की 6 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर जब बैंक खोलने के लिए कर्मचारी बैंक पहुंचे तो, चोरी की घटना का पता लगा। बैंक की खिड़की टूटी हुई थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में बैंक को खोला गया। जिसके बाद पता लगा चोर बैंक की तिजोरी कटर से काटकर 8 लाख 14 हजार 2 सौ रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 16 दिसंबर को अमित शर्मा निवासी सफीदों जिला हरियाणा, मक्खन सिंह निवासी करनाल जिला हरियाणा, बतन महाजन निवासी सफीदो जिला हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मक्खन के घर करनाल से 2 लाख 22 हजार रुपये कैश और चोरी किए हुए रुपये से ख़रीदा 60 हजार का आई फोन बरामद किया गया। सफीदो स्थित अमित के घर से घटना के उपयोग में लिया गया ग्राइंडर, चोरी की मोबाइल से ख़रीदा गया 43 हजार का मोबाइल और उसके खाते में चोरी हुए 90 हजार रुपये मिले। जिसके बाद खाते को फ्रीज करवाया गया। तीसरे आरोपी बतन के घर से सफीदो स्थित मकान से 32 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जिससे बाकी की राशि की बरामदगी की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *