भूखंड का फर्जी पट्टा बनाने के ढाई वर्ष पुराने मामले में एक गिरफ्तार

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस ने एक भूखंड को हड़पने की नीयत से फर्जी कागजात बनाने के करीब ढाई वर्ष पुराने मामले में पहली गिरफ्तारी की है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से श्रीगंगानगर और गत काफी समय से लुधियाना पंजाब में रह रहे डॉ. सुदर्शन गोयल की ओर से अदालत में दायर किए गए इस्तगासा के आधार पर सितंबर 2023 में धोखाधड़ी जालसाजी तथा फर्जी कागजात बनाने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में पहली गिरफ्तारी अमृतपालसिंह निवासी ज्वाएवाला थाना केसरीसिंहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि डॉ. सुदर्शन गोयल का एक भूखंड गणगौर नगर में था। इसके फर्जी कागजात बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *