भूख हड़ताल पर बैठी तहसीलदार की पत्नी:बोली- 48 घंटे में घर नहीं मिला तो देह त्याग दूंगी; जिम्मेदार होंगे सास-ससुर और प्रशासन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम झलमला के रहने वाले तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता अब भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। रेणु ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर उन्हें उनके ससुराल में पति के साथ नहीं रखा गया तो वह अपना देह त्याग देंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि इसके लिए पूरी जिम्मेदारी उनके सास-ससुर और शासन-प्रशासन की होगी। बता दें कि वह पिछले 5 दिनों से ससुराल के बाहर बैठी हैं। 20 जून को उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह अब भोजन और पानी दोनों का त्याग कर रही हैं। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि अगर घर में जगह नहीं मिली, तो अपना जीवन समाप्त कर लूंगी। रेणु का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और अब घर में घुसने तक नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कई बार ससुराल में रहने की कोशिश की। लेकिन हर बार सास-ससुर ने उन्हें बाहर कर दिया। शादी के 50 दिन बाद अनबन शुरू दरअसल, अंबिकापुर की रहने वाली रेणु गुप्ता और बालोद के झलमला निवासी राहुल गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में हुई थी। यह शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। शादी के महज 50 दिन बाद ही बहू और ससुरालवालों में अनबन शुरू हो गई। बड़ी बहू रेणु गुप्ता ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने उसे महज 50 दिन के भीतर ही घर से बाहर निकाल दिया। बुरे व्यवहार के कारण मायके में रहना पड़ा। कई बार वह ससुराल लौटी, लेकिन हर बार उसे घर से निकाल दिया गया। कानून के दायरे में रहकर होगा समझौता – ससुराल पक्ष फिलहाल राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं। प्रशासन ने पहले भी इस मामले में संज्ञान लिया था और बालोद एसडीएम सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे। लेकिन स्थिति का समाधान नहीं हो पाया। अब भूख हड़ताल की घोषणा के बाद यह मामला और संवेदनशील हो गया है। वहीं इस मामले पर ससुराल पक्ष का कहना है कि सुलह समझौता कानून के दायरे में रहकर किया जाएगा। ……………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… ‘दहेज में 50 लाख-कार दी…ससुरालवालों ने गर्भपात कराया’:तहसीलदार की पत्नी बोली-दोनों बहुओं को घर से निकाला, 4 दिन से बाहर बैठे, गेट में ताला छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तहसीलदार राहुल गुप्ता की पत्नी रेणु गुप्ता और उनके छोटे भाई रोहित गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता पिछले 4 दिन यानी 16 जून से अपने ससुराल के बाहर बैठी हैं। अंदर जाने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन घर के बाहर सास-ससुर ताला लगाकर भाग गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *