रांची | दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन में 21 दिसंबर को भूतपूर्व सैनिक रैली और मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 9 बजे होगा। कैंप में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवा व उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जमीन, राजस्व, बैंक, पेंशन संबंधी मामले और रोजगार मेला भी लगेगा। रैली में पूरे राज्य के भूतपूर्व सैनिक और वीर नारियों को आमंत्रित किया गया है।


