अमृतसर| पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के नियमित और प्रादेशिक सेना (टीए) (102 टीए 150 टीए 156 टीए) के पूर्व सैनिकों की सिपाही (जनरल ड्यूटी) और सिपाही (क्लर्क स्टाफ ड्यूटी) के रूप में डिफेंस सिक्योरिटी कोर (डीएससी) में भर्ती होने के लिए रामगढ़ कैंट झारखण्ड में 1 जुलाई को भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भर्ती होने के लिए आवेदक की मेडिकल कैटेगरी सेप-1 होने के साथ चरित्र बहुत अच्छा होना चाहिए। आवेदक की आयु जनरल ड्यूटी के लिए 46 साल और क्लर्क के लिए 48 साल से कम होनी हो।


