भूपेंद्र सिंह बोले-कांग्रेस विधायक पर रेप केस में रिपोर्ट बदली:पूर्व मंत्री ने सीएम, डीजीपी को लिखा लेटर; कटारे के खिलाफ जांच कराने की मांग

पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने उप नेता प्रतिपक्ष और अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर दर्ज रेप केस में एफएसएल रिपोर्ट बदले जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेंद्र सिंह पर कई आरोप लगाए थे। कटारे ने कहा था कि पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ही सौरभ शर्मा की नियुक्ति कराई थी। शुक्रवार को भूपेंद्र सिंह ने इस मामले में पलटवार किया है। रिपोर्ट धनबल से पॉजिटिव से नेगेटिव की गई
खुरई से भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विधायक हेमंत कटारे और उनके भाई योगेश के आपराधिक मामलों में जांच के लिए डीजीपी और मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। उन्होंने लिखा कि हेमंत कटारे के खिलाफ महिला पत्रकार के साथ दुष्कर्म किए जाने का आपराधिक केस दर्ज है। इसमें एफएसएल जांच की गई थी। इसकी रिपोर्ट धनबल के माध्यम से पॉजिटिव से नेगेटिव में बदली गई। भाई पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का आरोप
पूर्व गृहमंत्री ने अपने शिकायती पत्र में यह भी लिखा है कि हेमंत कटारे के भाई योगेश कटारे पर 35 आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं। भोपाल के आईएसबीटी स्थित पेट्रोल पंप योगेश कटारे द्वारा संचालित किया जाता है। उक्त पेट्रोल पंप की आड़ में झुग्गियों से योगेश कटारे के संरक्षण में ब्राउन शुगर, अफीम, गांजा आदि मादक पदार्थों का अवैध व्यापार किया जाता है। भूपेंद्र के आरोपों पर उप नेता प्रतिपक्ष ने दिया जवाब जब वे गृहमंत्री थे, तब झूठा केस लगाया गया
उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि मैं पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की कायरता का कायल हो गया हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को पत्र लिखा है। इसमें एफएसएल रिपोर्ट को पॉजिटिव से निगेटिव करने की बात की है। जब वे गृहमंत्री थे तब मुझ पर झूठा केस लगाया गया था। युवती ने स्वयं हाईकोर्ट में शपथ पत्र दिया था। इसमें कहा कि यह भाजपा की कॉन्सपेरेंसी थी। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि बच्चियों की आड़ में नहीं लड़ें। आप अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। सस्ती लोकप्रियता के लिए चिट्ठीबाजी बंद करें
कटारे ने कहा कि ऐसा लगता है कि आपको कानून का ज्ञान ही नहीं है। जो एफआईआर निरस्त हो चुकी है उस पर कोई जांच नहीं हो सकती है। आप सस्ती लोकप्रियता के लिए चिट्‌ठीबाजी बंद करें। भाजपा ने तो लात मारकर हटा ही दिया है, जनता भी हटाएगी। 35 अपराधों की लिस्ट दीजिए, मैं संन्यास ले लूंगा
उप नेता प्रतिपक्ष कटारे ने कहा कि आपने मेरे भाई पर जो 35 आपराधिक केस की बात कही है। उनकी लिस्ट दे दीजिए। मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। भूपेंद्र सिंह का परिवार, उनके बेटे-बहू ब्राउन शुगर का धंधा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन पर कार्रवाई होना चाहिए। यह खबर भी पढ़ें कटारे बोले-भ्रष्टाचारी सौरभ को जन्म देने वाले भूपेंद्र सिंह आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति के मामले पर सियासत गरमाती जा रही है। मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने गुरुवार को इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सौरभ शर्मा की नियुक्ति में तत्कालीन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नोटशीट लिखी थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *