सरगुजा प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रामगढ़ को हमने राम वन गमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया था। रामगढ़ में हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे सरकार उजाड़ने जा रही है। सरगुजा में SECL ने प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया और जमीन खोदना शुरू कर दिया। रायगढ़ के तमनार में आग लगी हुई है। ये भाजपाई सत्ता में मदमस्त हैं और हर जगह लॉ एंड आर्डर की स्थिति बन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी प्रवास पर सरगुजा पहुंचे थे। उन्होंने भूपेश बघेल के आगमन पर सरगुजा में जमकर गुटबाजी दिखी। देर रात पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और समर्थकों ने किया। स्वागत से लेकर भूपेश बघेल से मिलने वालों में भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व टीएस समर्थक नेता नहीं दिखे। पूर्व सीएम बोले-रामगढ़ भी खतरे में
भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामगढ़ के पहाड़ को हमने राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया और सौंदर्यीकरण किया था। यह हमारा ऐतिहासिक धरोहर है, यह 5000 साल पुराना है। यहां प्राचीन नाट्यशाला है। यहां भगवान राम-सीता रुके थे। ये ()हर जगह हमारे प्राकृतिक व ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करते जा रहे हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि सरगुजा में SECL के मामले में प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया और जमीन खोदनी शुरू कर दी। इससे लोग आक्रोशित हुए और लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने रायगढ़ के तमनार मामले में कहा कि वहां आग लगी हुई है। बघेल ने कहा कि तमनार में लोग 14 दिन से हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। यह स्थिति हर जग बनी हुई है। ये लोगों की बात सुन नहीं रहे हैं। इस वजह से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लेकिन ये सत्ता में मदमस्त हैं, हर जगह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन रही है। धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी
भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सरगुजा में भी ढोंगी बताया। बघेल ने कहा कि वे अंधविश्वास फैला रहे हैं और पैसे बटोरकर ले जाते हैं। वह चंदा लेना बंद कर दे और रोज प्रवचन करें। हर महीने वे चंदा लेने आ जाते हैं। कुछ एजेंट लगे हुए हैं। जो पैसा बटोरते हैं और कार्यक्रम कराते हैं। भूपेश बघेल ने कहा कि वे पर्ची पर स्वयं भरोसा नहीं करते, अन्यथा कैंसर हॉस्पिटल क्यों खोला है। हास्पिटल के सामने पर्ची लेकर बैठे रहते। प्रवास को बताया निजी कार्यक्रम
सरगुजा आगमन को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि साथियों से बहुत दिन से नहीं मिला था। इस वजह से आया हूं। सूरजपुर में शशि सिंह नई अध्यक्ष बनी हैं। उन्हें बधाई देने व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पेंड्रा-मरवाही जाऊंगा। कार्यक्रम में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम तो था नहीं। पारिवारिक कार्यक्रम में आया हूं। इसके बाद वे सूरजपुर के लिए रवाना हो गए।


