भूपेश बोले-‘कवर्धा सदन’ में कैदियों से कराई मजदूरी, कैदी फरार:कहा-घटना को दबाने की कोशिश कर रहा प्रशासन, हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, विजय शर्मा ने रायपुर में बन रहे कवर्धा सदन का निर्माण कार्य में जेल के कैदियों से मजदूरी कराई। सजा काट रहा एक कैदी जेल से बाहर लाकर काम में लगाया गया और वहीं से फरार हो गया। भूपेश बघेल ने कहा कि, प्रदेश में अब तक जो भी मुख्यमंत्री रहे, उनके मिलने-जुलने वालों के लिए ‘सदन’ बनाए गए हैं। जैसे मरवाही सदन, राजनांदगांव सदन, पाटन सदन और अभी कुनकुरी सदन। लेकिन किसी मंत्री के लिए सदन बनाने की परंपरा कभी नहीं रही। पहली बार गृहमंत्री ने ‘कवर्धा सदन’ बनवाया है। भूपेश बघेल के सवाल न्यायिक जांच की मांग भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला साधारण नहीं है। कैदियों को जेल से बाहर लाना, उनसे मजदूरी कराना और फिर फरार हो जाना… यह सामान्य घटना नहीं है। इसमें गृहमंत्री और जेल मंत्री के दफ्तर की संलिप्तता साफ दिख रही है। जेल अधीक्षक और प्रशासनिक अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि प्रशासन इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है और गृह मंत्री अब तक इस पर खामोश हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *