भृत्यों को एक समान मानदेय दे सरकार

बालोद| ग्राम पंचायत भृत्य कल्याण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक कुरूद के खेल मैदान में हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार से मांग की गई कि प्रदेश के सभी कार्यरत ग्राम पंचायत भृत्यों को एक समान मानदेय दिया जाए। साथ ही साख्येतर पद को स्वीकृति देने की प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जाए। बैठक में तय हुआ कि शासन स्तर पर कार्रवाई जारी है, लेकिन आदेश जल्द जारी किया जाए। समय पर मानदेय नहीं मिलने की समस्या पर भी चर्चा हुई। संघ ने सभी समस्याओं पर पहल करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ तारक, कर्मचारी नेता भूपेंद्र साहू, ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव मेघनाथ साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदराम डोगरवार, कोषाध्यक्ष देवीसिंह पोटाई आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *