चित्तौड़गढ़ | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) के अधिकारी स्कूलों में जाकर अब बच्चों के भेजे गए प्रैक्टिकल अंकों की जांच करेंगे। इसे लेकर सीबीएसई स्कूलों को एक साल तक अवार्ड लिस्ट को सीलबंद कर सुरक्षित रखना होगा। सीबीएसई के 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले हैं। लिखित परीक्षा पिछले साल की ही तरह 15 फरवरी से शुरू होगी। क्लास 12 के बोर्ड एग्जामिनेशन 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलेंगे। क्लास 10 के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगे। बोर्ड ने प्रैक्टिकल, इंटरनल, प्रोजेक्ट के अंकों को लेकर यह सख्ती की है।


