नवापारा भेण्डरी| ग्राम भेण्डरी निवासी राजेन्द्र राव नन्वरे, पिता भागवत राव नन्वरे, जो भारतीय सेना में 26 वर्षों तक नायब सूबेदार के पद पर सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने गृह ग्राम लौटे, उनका ग्रामीणों और परिवारजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पहुंचते ही राजेन्द्र राव का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति गीतों के साथ स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद बलराम सिंह ध्रुव स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि यह परिवार हमेशा देश सेवा के लिए समर्पित रहा है और पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस अवसर पर सरपंच राजेश्वरी आनंद पटेल, पूर्व सरपंच वीरेंद्र बहादुर, प्रीतराम देवांगन, रामू राव, कुलदीप राव, उपसरपंच राधे पटेल, जनपद सदस्य विनीता संतशरण साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष नीलकंठ सिन्हा, प्रहलाद ध्रुव, बोध सागर साहू, पंचगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


