भैयाथान समाधान शिविर में टेंट कर्मचारी की मौत:बिजली के टूटे तार से हुआ हादसा, मंत्री राजवाड़े ने परिवार को सहायता का दिया आश्वासन

सूरजपुर के भैयाथान विकासखंड के दर्रीपारा में आयोजित समाधान शिविर में टेंट कर्मचारी रामअवतार पैकरा की करंट लगने से मौत हो गई। रामअवतार रैसरा के निवासी थे और उनकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। घटना उस समय हुई जब शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोग और अधिकारी मौजूद थे। रामअवतार टेंट का काम कर रहे थे। इस दौरान टेंट के पाइप से जुड़ा बिजली का केबल कट गया। पाइप में करंट प्रवाहित हो गया। यह पाइप एक ट्रक से सटा हुआ था, जिससे ट्रक में भी करंट आ गया। रामअवतार करंट की चपेट में आ गए और कुछ देर तक अचेत खड़े रहे। उनके साथी ने स्थिति समझते हुए धक्का देकर उन्हें करंट से अलग किया। शिविर में मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। उन्हें पिकअप वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद तुरंत पहुंची अस्पताल भटगांव क्षेत्र में हुई घटना की जानकारी मिलते ही महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गहन जांच के निर्देश दिए। मंत्री राजवाड़े ने मृतक परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और सरकार हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में हुई, जहां ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया चल रही थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *