भैरूंदा थाना क्षेत्र में तीन दिवसीय ध्यान शिविर शुरू:पुलिस, पंचायत सहित कई विभागों के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, तनावमुक्ति की पहल

भैरूंदा थाना क्षेत्र के किसान संगोष्ठी भवन में गुरुवार सुबह से तीन दिवसीय ध्यान शिविर शुरू हुआ। यह शिविर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर का मकसद शासकीय कर्मचारियों में काम के बोझ से बढ़ने वाले तनाव को कम करना है। साथ ही कर्मचारियों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए दिनचर्या सुधार के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान शिविर में अनुविभागीय अधिकारी मदन लाल रघुवंशी​​​​​, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दीपक कपूर, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग और पुलिस स्टाफ के कर्मचारी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *