भोग भंडारे में चौथे दिन हलवा-पूरी चावल, दाल, पापड़ और अचार दिया

भास्कर न्यूज | राजिम राजिम कुंभ मेला में आयोजित राजिम भक्तिन माता भोग भंडारा के चौथे दिन परिक्षेत्र साहू समाज नयापारा नगर द्वारा भव्य, अनुकरणीय एवं ऐतिहासिक भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी, चावल, दाल, सब्जी, पापड़ और अचार जैसी विविध व समृद्ध प्रसादी एक साथ परोसी गई, जो मेला में पहली बार देखने को मिला। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। भोग पाकर सभी भक्त अत्यंत प्रसन्न नजर आए और आयोजकों की सेवा भावना की सराहना की। इस आयोजन ने नयापारा नगर साहू समाज की सामाजिक प्रतिबद्धता, संगठन क्षमता और सेवा भाव को नई पहचान दिलाई। भोग भंडारे का आयोजन नगर साहू संघ नयापारा के अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में किया गया। भंडारे से पूर्व सर्वप्रथम राजिम भक्तिन माता की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को ससम्मान प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा। साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने परिक्षेत्र साहू समाज नयापारा नगर को उत्कृष्ट व्यवस्था और अनुकरणीय सेवा के लिए हार्दिक बधाई दी तथा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आज भंडारा स्थल पर असम से आए दर्शनार्थियों का भी स्वागत-सम्मान किया गया, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। इस अवसर पर संरक्षक राजू साहू तेली, उपाध्यक्ष धनमती साहू, लखन लाल साहू, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डीगेश्वर साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेंद्र साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मीना साहू, मंदिर समिति उपाध्यक्ष डॉ. आलोक चंद्रिका साहू, संगठन मंत्री रविशंकर साहू, वरिष्ठ मनीराम साहू, हृदय राम साहू, पूर्व तहसील अध्यक्ष रामजी साहू, समाज अध्यक्ष हरिराम साहू एवं सचिव ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *