ओबेदुल्लागंज | भोजपुर रक्तदान मंच द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। भोपाल के हमीदिया अस्पताल की प्रशिक्षित चिकित्सकों की टीम की देखरेख में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चला शिविर सफल रहा।संस्था प्रमुख हरपाल सिंह राजपूत ने बताया कि नगर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। पिछले 10 वर्षों से लगातार शिविर आयोजित करने वाली संस्था जरूरतमंदों को हमीदिया अस्पताल के माध्यम से रक्त उपलब्ध कराती है। सभी दानदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थापक हरपाल सिंह राजपूत सहित नगर के गणमान्य नागरिकों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई।


