धार की भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर पूरे दिन अखंड सरस्वती पूजा की अनुमति के लिए हिंदू पक्ष ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका की सुनवाई 22 जनवरी को होगी। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने (हरिशंकर जैन के सहयोग से) दिल्ली में यह याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर लिया है। याचिका में मांग याचिका में मांग की गई है कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के दिन भोजशाला परिसर में केवल हिंदू समाज को दिनभर मां सरस्वती की पूजा करने की अनुमति दी जाए। चूंकि इस दिन शुक्रवार है, इसलिए याचिका में मुस्लिम समुदाय की जुमे की नमाज पर रोक लगाने की भी मांग की गई है। 50 प्रतिशत फोर्स धार पहुंची
आईजी अनुराग ने बताया कि पुलिस की तैयारी पूरी है। 8 हजार का बल बसंत पंचमी के पहले धार पहुंच जएगा। 50 प्रतिशत फाेर्स धार आ चुका है। फाेर्स डिप्लॉय का प्लान भी बन चुका है। हम सीसीटीवी से लगातार निगरानी रखेंगे। हमने थ्रीडी मैपिंग भी कराई है, जिससे हर परिस्थिति का पता चलेगा। अधिकारियों को बताने में भी सुविधा रहेगी। वहीं, बाइक पार्टी व मोबाइल पार्टी द्वारा भी नजर रखेंगे। सभी मोहल्लों पर पुलिस की नजर है। इधर, भोजशाला परिसर में भी सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। परिसर में 24 घंटे पुलिस जवानाें को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। वहीं, वाॅच टावर के साथ चाैकी भी बनाई है। परिसर में जिग-जैग लगाने का काम लगभग पूरा हाे चुका है। बसंत पंचमी पर लाेगाें काे जिक-जैग से गुजरने के बाद भोजशाला में प्रवेश मिलेगा। यहां जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती रहेगी। भोजशाला का इतिहास अलाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण किया वाग्देवी की प्रतिमा लंदन पहुंची पूजन-नमाज का दिन समय तय, तीन बार शुक्रवार को आई बसंत पंचमी


