आऊ कस्बे के पास भोजासर गांव में एक सड़क हादसा हुआ। यहां एक अनियंत्रित एसयूवी वाहन पलट गया। वाहन में तीन लोग सवार थे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों सवारों को वाहन से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह एसयूवी भोजासर से भिंयासर की ओर जा रही थी। घटना की सूचना मिलने पर भोजासर थाने से हेड कांस्टेबल चोखाराम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एसयूवी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।


