भोपाल का साइको-मैन…सागर में 5 छात्राओं को मार चुका कटर:पत्नी से विवाद के बाद महिलाओं से हुई नफरत; गिरफ्तार, 20 हजार का इनाम था

भोपाल में तीन छात्राओं पर कटर से हमला करने वाला साइको मैन, पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। उसे बुधवार रात छोला इलाके में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र अहिरवार सागर जिले का रहने वाला है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए एक बाद एक तीन छात्राओं को निशाना बनाया। उसने इससे पहले सागर में भी चार युवतियों को कटर मारकर घायल किया था। भोपाल पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच, अयोध्या नगर और पिपलानी थानों की 40 टीमें उसकी तलाश में लगी थीं। पुलिस ने शहर के हिस्ट्रीशीटर का डेटा निकालकर मैच करने की कोशिश भी की थी। 900 CCTV कैमरे खंगाले, 600 संदेहियों से पूछताछ
पुलिस ने आरोपी की तलाश में 900 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें बाइक का नंबर मिल गया। इसके आधार पर करीब 600 संदेहियों से पूछताछ की गई। आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया। बुधवार रात को आरोपी एक बार फिर वारदात की नीयत से निकला था। पुलिस पहले से सड़कों पर मुस्तैद थी। बाइक नंबर के आधार पर उसकी घेराबंदी कर ली गई। पीछा किया तो आरोपी देवेंद्र ने कोच फैक्ट्री के जंगलों की तरफ अयोध्या बाइपास से भागने का प्रयास किया। लेकिन उसे पकड़ लिया गया। देवेंद्र के मोबाइल फोन में अश्लील वीडियो भी मिली हैं। उसने पूछताछ में नशा करने की बात स्वीकार की है। महिलाओं से नफरत करता है आरोपी
देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी नाराज होकर मायके चली गई है। वह फिलहाल सागर के राहतगढ़ में रह रही है। मनाने के बाद भी लौटने को तैयार नहीं है। यही कारण है कि उसे महिलाओं से नफरत हो चुकी थी। देवेंद्र ने भोपाल से पहले सागर में भी चार युवतियों को कटर मारकर घायल किया था। इस मामले का खुलासा नहीं हो सका था। जिसके चलते उसके हौंसले बढ़ गए और उसने भोपाल में भी युवतियों को कटर मार दिया। उसने 29 जनवरी को पिपलानी इलाके में पहली वारदात रात 9:30 बजे की थी। इसी इलाके में दो अन्य युवतियों को भी कटर मारकर घायल कर दिया। हालांकि, पिपलानी में केवल दो ही युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई थी। देवेंद्र ने आखिरी वारदात अयोध्या नगर थाना इलाके के नरेला शंकरी में की थी। यहां भी एक युवती को कटर मारा था। ये खबर भी पढ़ें… सागर में मौसेरे भाई ने की थी नर्स की हत्या सागर की शाहगढ़ पुलिस ने 24 घंटे के भीतर नर्स की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, नर्स दीपशिखा चढ़ार को उसके मौसेरे भाई सुशील आठ्या ने गोली मारी थी। वह दीपशिखा से एकतरफा प्यार करता था। सुशील उसकी हत्या करने के लिए मंगलवार को ही जबलपुर से सागर आया था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *