भोपाल की मोतीनगर बस्ती कल से हटेगी, विरोध:दुल्हन को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे रहवासी; बोले- क्या बेटी की शादी टाल दें?

भोपाल के सुभाषनगर ब्रिज की थर्ड लेन बनाने के लिए मोतीनगर बस्ती को हटाया जाएगा। 4 फरवरी से बस्ती हटने लगेगी। इसके लिए बेरिकेडिंग भी कर दी गई है। इस बस्ती को हटाने का विरोध भी लोग कर रहे हैं। मंगलवार को कई लोग दुल्हन राहेला को लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के पास पहुंचे और मोहलत देने की मांग की। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि, क्या बेटी की शादी को आगे टाल दें? शुक्ला ने कहा, जिला प्रशासन की कार्रवाई के पहले मोतीनगर से कई मानवीय पहलू सामने आ रहे हैं। यदि प्रशासन मौजूद सैकड़ों परिवारों को मोहलत नहीं देता है तो उनके सामने आर्थिक संकट के अलावा नैतिक संकट भी खड़े हो रहे हैं। किसी के घर में बेटी के हाथ पीले होने हैं तो कहीं बेटे की शादी की तैयारी हो रही है। इस स्थिति में भी कार्रवाई होती है तो कई शादी भी टालनी होगी। दो महीने बाद कार्रवाई करने की मांग
रहवासियों ने कलेक्टर सिंह से मोतीनगर बस्ती को तोड़ने की तय समय सीमा को 2 माह और बढ़ाने का अनुरोध किया। कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि, मोतीनगर में लगभग 550 ऐसे बच्चे हैं। जिनकी बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में उन्हें बस्ती से हटाने पर यह सब परीक्षाओं से वंचित हो जाएंगे। इसीलिए बोर्ड की परीक्षाओं तक इस विस्थापन को रोका जाए। उन्होंने 550 बच्चों की लिस्ट भी कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम को सौंपी। इस दौरान तारिक अली, मो. आमिर, मुजाहिद सिद्दीकी, फैजान खान, अलीमउद्दीन बिल्ले, शानू खान, जहीर कुरैशी, जाकिर कुरैशी, नन्हें खान, खालिद कुरैशी आदि मौजूद थे। यह खबर भी पढ़िये… ‘सर! 550 बच्चों की परीक्षा है, इन्हें बेदखल न करें’ सर! मोतीनगर बस्ती के कुल 550 बच्चों की वार्षिक परीक्षा है। वे तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच उन्हें बस्ती से बेदखल करना ठीक नहीं है। इन बच्चों और उनके पेरेंट्स को अभी परेशान न करें। शनिवार को भोपाल की मोतीनगर बस्ती में पहुंचे एडीएम प्रकाश नायक से कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने यह बात कहते हुए वार्षिक परीक्षा देने वाले बच्चों की लिस्ट सौंपी। सुभाष नगर विश्राम घाट के पास स्थित मोती नगर झुग्गी बस्ती को प्रशासन, नगर निगम और रेलवे ने 4 फरवरी तक बेदखली के नोटिस दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *