भोपाल के आर्च ब्रिज पर चढ़ा युवक:पुलिस और नगर निगम की टीम ने घंटे की मशक्कत के बाद उतारा

भोपाल के बड़े तालाब पर बने आर्च ब्रिज पर करीब 50 फीट की ऊंचाई तक युवक अर्ध नग्न होकर चढ़ गया। वह ब्रिज से तालाब में छलांग लगाने की धमकी दे रहा था। हालांकि उसकी कोई मांग नहीं थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची नगर निगम और पुलिस की टीम ने युवक को समझाइश देकर नीचे उतार लिया। तलैया थाने के टीआई दीपक ढहरिया ने बताया कि दोपहर करीब 1:15 बजे युवक ब्रिज पर चढ़ गया था। जिसकी सूचना डायल 112 पर राहगीरों ने दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नगर निगम की टीम की मदद से युवक को समझाइश देकर उतार लिया। वह मानसिक विक्षिप्त था। वहीं नगर निगम के गोताराखोर शेख आसिफ ने बताया कि युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा है। वह तालाब में कूदकर सुसाइड की धमकी दे रहा था। उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। युवक कमला पार्क और पास के इलाकों में अकसर भीख मांगता दिखाई दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *