भोपाल के पास मंडीदीप में फोम कंपनी में भीषण आग:4 घंटे बाद पाया जा सका काबू; 20 से ज्यादा दमकलें बुझाने में जुटी थी

भोपाल के पास मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनन्या पैकर्स कंपनी में शाम करीब 7 बजे आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि दूर से दिखाई दे रही थी। 20 दमकलों ने 4 घंटे बाद आग पर काबू पाया। कंपनी एसोसिएशन ऑफ ऑल इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल की है। यह कंपनी प्रमुख कंपनियों के लिए री-बोंडेड फोम के गद्दे बनाती है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव और एसडीओपी शीला सुराणा मौके पर पहुंचे। मंडीदीप और सतलापुर के पुलिस जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। भोपाल से भी दमकलें आग बुझाने पहुंची
घटना की सूचना पर नगर पालिका की 5 दमकलों समेत HEG लिमिटेड ,वर्धमान यार्न, पार्ले, हर्ष,दावत फूड्स,लूपिन अरिस्टो कंपनियों की दमकलें मौके पर पहुंची थी। भोपाल से भी 5 दमकलों को बुलवाया गया। रात में रायसेन कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा और एसपी पंकज पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे हैं। दोनों अधिकारियों ने एसडीएम से घटना की जानकारी ली है। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए मलबा हटाकर बुझाई गई आग
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया की कंपनी के ऊपरी हिस्से में आग पर काबू पा लिया था। अंदर आग धधक रही थी। मलबा हटाकर आग बुझाई गई। कंपनी में गद्दे बनाए जाते थे। एसडीएम बोले- कोई जनहानि नहीं हुई
एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के एक ओर अंडर कंस्ट्रक्शन कंपनी थी। दूसरी ओर चालू कंपनी थी। हमारा पहला प्रयास रहा कि बाजू वाली कंपनी को नुकसान न हो। इसलिए आसपास किसी अन्य कंपनी को कोई नुकसान नहीं हुआ। फैक्ट्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गोडाउन में रखा तैयार माल और कच्चा माल सभी सामान जल कर खाक हो गया है। शाम 5 बजे के बाद कम्पनी के वर्कर्स चले गए थे। फैक्ट्री में काम बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई है। यह खबर भी पढ़ें ग्वालियर में चलती ई-स्कूटर में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। आग लगते ही युवक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। उसने पास की दुकान से कपड़ा लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि यह प्रयास नाकाम रहा। पढ़ें पूरी खबर भोपाल के भेल में आग, 11 घंटे बाद काबू पाया:15 किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार भोपाल में गुरुवार को भेल (भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड) के गेट नंबर 9 के पास कैंपस के अंदर वेस्ट मटेरियल में आग लग गई, जो करीब 11 घंटे बाद काबू में आई। बताया जा रहा है कि अंदर ऑयल की टंकियों में ब्लास्ट हुआ है। हालांकि, भेल प्रबंधन का कहना है कि सूखे पेड़ और कचरे की वजह से तेज आवाजें आई। यहां ऑयल नहीं रखा था। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *