भोपाल के बाणगंगा इलाके में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने पर हंगामा हो गया। शुक्रवार को यहां बिजली कंपनी के ठेका कर्मचारी स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। जिसका महिलाओं ने विरोध किया। कहा कि बिना सहमति के मीटर क्यों लगा रहे हैं? इधर, कांग्रेसियों ने भी जबर्दस्ती मीटर लगाने का विरोध जताया है। बाणगंगा के अलावा प्रताप नगर, हसनाथ नगर, दशहरा मैदान समेत 5 इलाकों में ठेका कंपनी के कर्मचारी मीटर लगाने पहुंचे थे। उनके विरोध में महिलाएं सामने खड़ी हो गईं। बाणगंगा की महिलाओं ने कहा कि बिना पूछे ही मीटर बदल दिया। कई घरों में ताला लगा था। फिर भी कर्मचारी मीटर लगा गए। वार्ड-24 के कांग्रेस अध्यक्ष शोएब खान ने बताया कि स्मार्ट मीटर के लिए ठेकेदार लोगों को धमका भी रहे हैं। मीटर लगाने से पहले लोगों को समझाया जाना चाहिए था, लेकिन बिजली कंपनी ने ऐसा नहीं किया। स्मार्ट मीटर के विरोध की देखें 3 तस्वीरें… विरोध के बाद मीटर लगाने का काम बंद किया
लोगों के विरोध के बाद यहां मीटर लगाने का काम फिलहाल बंद कर दिया गया। कर्मचारी भी लौट गए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मीटर जरूर लगाए जाएंगे। पूरे शहर में लग रहे हैं। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी स्मार्ट मीटर को लेकर आपत्ति जताई। स्मार्ट मीटर के विरोध में भोपाल में लगातार प्रदर्शन
स्मार्ट मीटर के विरोध में राजधानी भोपाल में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। करीब 2 महीने पहले मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (एमईसीए) के बैनर तले शाहजहानी पार्क में प्रदर्शन हुआ था। जिसमें पूरे प्रदेश से उपभोक्ता जुटे थे। उन्होंने उपभोक्ता 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बिजली के रेट कम करने जैसी 11 मांग भी सरकार के सामने रखी थी। इसलिए विरोध यह खबर भी पढ़िए… स्मार्ट मीटर के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन:पूरे प्रदेश से जुटे उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को भोपाल में बड़ा प्रदर्शन हुआ। दोपहर साढ़े 12 के बाद शाहजहानी पार्क में पूरे प्रदेश से उपभोक्ता जुटना शुरू हो गए थे। मध्यप्रदेश बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (एमईसीए) के बैनर तले यह प्रदर्शन किया जा रहा है। उपभोक्ता 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बिजली के रेट कम करने जैसी 11 मांग भी सरकार से कर रहे हैं। सैकड़ों लोगों ने यहां जुटकर प्रदर्शन किया। पढ़े पूरी खबर


