भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में सलाई स्थित हिम्मत बाबा हनुमान धाम में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सांसद आलोक शर्मा वीडियो कॉल के जरिए जुड़े। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली में हूं। आयोजन में नहीं आ सका। इसलिए वीडियो कॉल के जरिए जुड़ा हूं। जल्द ही धाम में आऊंगा। कथा के आखिरी दिन धाम पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां पिछले सात दिन से कथा का आयोजन चल रहा था। कथा का वाचन स्वाति मिश्रा कर रही थीं। आखिरी दिन भोजन भंडारे का आयोजन भी हुआ। सांसद बोले-धार्मिक आयोजन संस्कार और सद्भाव के माध्यम
जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने बताया कि सांसद शर्मा संसद सत्र होने की वजह से दिल्ली में हैं। इस वजह से वे कथा में नहीं आ सके। इसलिए वीडियो कॉल के माध्यम से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक आयोजनों को समाज में संस्कार और सद्भाव का माध्यम बताया। इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन व कथा श्रवण का आनंद लिया।


