भोपाल के श्वेतांबर जैन तीर्थ का 25वां ध्वजारोहण समारोह:महावीर गिरी तीर्थ में अभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित श्री महावीर गिरी तीर्थ का 25वां ध्वजारोहण समारोह भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभु महावीर स्वामी और पार्श्वनाथ स्वामी के साथ दादा गुरु की प्रतिमा का अष्ट द्रव्य से अभिषेक किया गया। श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेश तातेड के अनुसार इस अवसर पर समाज के बुजुर्गों और तीर्थ यात्रियों का सम्मान किया गया। श्वेतांबर महिला मंडल और पाठशाला परिवार ने जैन दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का समापन भगवान महावीर स्वामी की आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश तातेड के अलावा ललित नाहटा, सुजीत रामपुरिया, दीपक भंडारी, सुनील डोसी, दीपक मालू, प्रशांत महता, जयंत डागा और कपिल झाबक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *