भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का सुसाइड:स्टाफ से बहस के बाद कमरे से नहीं निकली; दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगाई

भोपाल के RGPV गर्ल्स हॉस्टल गांधी नगर में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि हॉस्टल की एक महिला स्टाफ और छात्रा के बीच नोक-झोंक हुई थी। इसके बाद ये घटना हुई। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है। शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजन और साथियों के डिटेल बयान और पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। छात्राओं ने दी थी हॉस्टल स्टाफ को सूचना
एसआई कन्हैयालाल यादव ने बताया कि सव्याश्री मुनागला (19) धार जिले की रहने वाली थी। भोपाल के RGPV कॉलेज से बीटेक कम्प्यूटर साइंस एण्ड बिजनेस सिस्टम (CSBS) की पढ़ाई कर रही थी। वह कॉलेज कैंपस में ही बने गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। बुधवार रात डिनर के बाद रूम में गई थी। आज दोपहर तक बाहर नहीं निकली तब साथी छात्राओं ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी। एफएसएल टीम ने कमरे की सर्चिंग की
वार्डन चेक करने के लिए छात्रा के कमरे तक पहुंची। काफी आवाजें देने पर भी जब अंदर से जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवाया। अंदर छात्रा दुपट्‌टे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और एफएसएल की टीम को मामले की सूचना दी गई। वहीं, टीआई विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो गेट खुला हुआ था। उसका लॉक टूटा था। परिजनों की मौजूदगी में होगा पोस्टमॉर्टम
एफएसएल टीम ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला। छात्रा के मोबाइल फोन और लैपटॉप को पुलिस ने कब्जे में लिया है, जिसकी जांच कराई जाएगी। पुलिस ने घटना की सूचना छात्रा के परिजनों को दी है। धार से आने पर उनकी मौजूदगी में बॉडी का पीएम कराया जाएगा। पुलिस पंचनामा कार्रवाई कर बॉडी को हमीदिया मर्चुरी भेजने की तैयारी में है। एक दिन की छुट्‌टी के बाद लौटी थी
वार्डन ने पुलिस को बताया कि छात्रा एक दिन की छुट्‌टी लेकर गई थी। उसने घर जाने की बात कही थी। हालांकि, वह घर नहीं गई। लौटने के बाद उससे सामान्य पूछताछ की थी। बुधवार रात को उसका व्यवहार सामान्य था। उसकी साथी छात्रा 10 जनवरी से छुट्‌टी पर चल रही है। इसी के चलते वो रूम में अकेली थी। छात्र बोला- वार्डन ने प्रताड़ित किया
छात्रा के सहपाठी समीर शुक्ला ने बताया कि वार्डन मैडम ने युवक से बात करता देख सव्याश्री को फटकार लगाई थी। इस बात की चर्चा पूरे कॉलेज में थी। समीर का दावा है कि वार्डन ने इस बात की शिकायत सव्याश्री के घर में भी की थी। जिससे वह तनाव में आई और सुसाइड कर लिया। हालांकि, टीआई का कहना है कि युवक के साथ देखे जाने और वार्डन से विवाद की बात अब तक की जांच में सामने नहीं आए हैं। परिजन की मौजूदगी में डिटेल बयानों को दर्ज किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *