भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव के लिए रविवार को वोटिंग हुई। इस दौरान 2236 में से 2 हजार व्यापारियों ने वोट डाले हैं। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह रहा। वे लाइन में लगकर वोट डालने पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली के बीच सीधा मुकाबला है। करीब 170 सदस्यों की टीम मतदान प्रक्रिया संपन्न कराया। दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी, सीएम वैभव जैन समेत अन्य निर्वाचन अधिकारियों ने पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में वोटिंग कराई। यहां कुल 20 बूथ बनाए गए थे। 2 विशेष बूथ हैं, जो दिव्यांजन और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए हैं। ताकि, उन्हें वोट डालने में कोई दिक्कत न हो। वे इंट्री पाइंट पर ही वोट डाल सकेंगे। मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं। कुल 2236 मतदाता हैं। इसमें से करीब 90 मतदाता पहले वोट डाल चुके थे। ये वो मतदाता है, जो रविवार को कहीं बाहर जाने वाले थे और मतदान वाले दिन यहां मौजूद नहीं है। वोटर को लाना जरूरी था परिचय पत्र वोट डालने आने वाले मतदाता को कोई भी एक परिचय पत्र लाना जरूरी था। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि फोटोयुक्त परिचय पत्र शामिल हैं। वोटिंग के बाद मत पेटियां श्यामला हिल्स थाने में जमा कराई जाएगी। गोविंद गोयल ने कहा- व्यापार में बाधाएं हटाना पहली प्राथमिकता अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने कहा कि जीत के बाद सबसे पहले व्यापार में आने वाली रुकावटों को दूर करेंगे। व्यापारियों को व्यापार में जो समस्याएं आती हैं, उन्हें शासकीय स्तर पर सुधारना हमारी प्राथमिकता रहेगी। इससे भोपाल का व्यापार बढ़ेगा और भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भी मजबूत होगी। पाली बोले- जीत के बाद लंबित कार्यों को पूरा करेंगे अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि जीतने के बाद पुराने लंबित काम पूरे किए जाएंगे। व्यापारियों को जो भी समस्याएं आती हैं, उनके समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। हमने अपने मेनिफेस्टो में जो वादे किए हैं, उन पर अमल कर व्यापारियों की सेवा करेंगे। वोटिंग की तस्वीरें देखिए गोयल बोले- भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाएंगे उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद गोयल ने कहा कि चैंबर और व्यापारिक समुदाय में जातिवाद और वर्ग भेद की सोच पनप रही है। इससे हमारी एकता और सामूहिक विकास को खतरा है। एक-दूसरे के सम्मान और सहयोग से ही व्यापारियों की आवाज मजबूत होगी। गोयल ने कहा कि भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने, थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड का केंद्र विकसित करने का लक्ष्य है। युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप, नए सेक्टर में निवेश से जुड़े सेमिनार करने की योजना भी रखी गई है। हेल्प डेस्क बनाएंगे-पाली प्रगतिशील पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली ने बताया कि चैंबर में करीब 6 हजार सदस्य हैं, लेकिन 2200 से अधिक सदस्यग तिविधि शुल्क जमा न होने के कारण मताधिकार से वंचित हैं। चुनाव जीतने के बाद ऐसे सदस्यों के लिए वन टाइम सेटलमेंट लागू करने और गतिविधि शुल्क कम करने का प्रस्ताव रखा है। ताकि, सभी व्यापारियों को मुख्य धारा मेंजोड़ा जा सके। जीएसटी, आयकर और नगर निगमसे जुड़े मामलों के लिए चैंबर में स्थायी हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।


