भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 36 पदों के लिए 75 नामांकन फॉर्म भरे गए हैं। इनमें से कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने एक से अधिक पदों के लिए नामांकन फॉर्म जमा किए। अब दो दिन तक इनकी जांच होगी। वहीं, 14, 15 और 16 जनवरी को नाम वापसी की प्रोसेस की जाएगी। नाम वापसी के साथ ही मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। अध्यक्ष के लिए मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली और कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल में ही मुकाबला होने की संभावना है। बाकी 2 उम्मीदवार- गोविंद गोयल व कमल पंजवानी नामांकन वापस भी ले सकते हैं। पंकवानी ने उपाध्यक्ष के लिए भी नामांकन दाखिल किया है। सोमवार सुबह से नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी गई। इन पदों पर इतने उम्मीदवार किसके कितने पद
अध्यक्ष के 1 पद के लिए 4, उपाध्यक्ष के 4 पद के लिए 9, महामंत्री के एक पद के लिए 3, मंत्री के 3 पद के लिए 9, कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 2, सह कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 3, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 2 और कार्यकारिणी के 24 पदों के लिए 42 नामांकन भरे गए हैं। भोपाल चैंबर के चुनाव की अब ये प्रक्रिया


