विदिशा से सोमवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए। भोपाल जाते वक्त पुलिस ने चेकिंग के नाम पर कई जगह पर कांग्रेसियों को रोका। जिसे लेकर कांग्रेसियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया था। उसमें शामिल होने के लिए विदिशा से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल रवाना हो रहे थे। भोपाल-विदिशा मार्ग पर कई जगह पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के नाम पर कांग्रेसियों को रोका। जिसके कारण कांग्रेस के पदाधिकारियों और पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भोपाल की ओर जाने दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष- सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से डर गई कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने बताया कि विधानसभा के घेराव में शामिल होने के लिए विदिशा से सैकड़ों कार्यकर्ता आ रहे थे। हमारे कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल न हो पाए इसके लिए विदिशा के करारिया चौराहे, मिर्जापुर चौराहे, अग्रवाल स्कूल, दीवानगंज, सुखी सेवनिया सहित कई जगह गाड़ियों को रोककर चेकिंग की गई। हमे परेशान किया गया, हमारी कई गाड़ियों को पुलिस ने रोक दिया। उनको आने नहीं दिया हैं। इससे यह साबित होता है कि प्रदेश सरकार कांग्रेस के प्रदर्शन से डर गई है। जिसके कारण सरकार के आदेश के बाद पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को रोका है।


