भोपाल जीआरपी ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार:सोते हुए यात्रियों के बैग चोरी करते थे; आरोपियों के पास से लाखों का सामान जब्त

भोपाल जीआरपी ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त किया गया है। बरामद माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। थाना प्रभारी जहीर खान के मुताबिक, श्रीकांत कुमार निवासी सिवान ने पिछले साल 14 दिसंबर को थाना जीआरपी भोपाल में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि वे 13 दिसंबर को भोपाल आए थे और रात अधिक होने के कारण भोपाल स्टेशन पर सो गए थे। जब उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि उनका बैग गायब था। बैग में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की चेन, चांदी की पायलें और पत्नी की अन्य ज्वैलरी रखी थी। मामले की जांच के लिए थाने की दो टीमें गठित की गई थीं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी समीर खान और अमन खान को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी का माल जब्त कर लिया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *