भोपाल में सेंट जोसेफ को-एड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर रोमांचक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में भोपाल डायसेस फादर्स और सेंट जोसेफ स्कूल स्टाफ की टीमें आमने-सामने थीं। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर जिमसी वर्गीस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल स्टाफ ने मजबूत चुनौती पेश की, लेकिन अंत में भोपाल डायसेस फादर्स की टीम विजयी रही। फादर जॉनी विलसन के उत्कृष्ट खेल को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं यतेंद्र परसोदिया ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अपने नाम किया। यह मैच खेल भावना और मैत्री का उत्कृष्ट उदाहरण बना। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों के बीच टीम भावना को मजबूत किया, बल्कि स्कूल और डायसेस के बीच संबंधों को भी और प्रगाढ़ बनाया। पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था, जिन्होंने दोनों टीमों के प्रदर्शन का भरपूर आनंद लिया।


