भोपाल में अंतरराष्ट्रीय वन मेला शुरू, 23 तक चलेगा:50 वैद्य फ्री में कर रहे इलाज, जड़ी-बूटियों के स्टॉल भी लगे; रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम

भोपाल में 10वां अंतरराष्ट्रीय वन मेला शुरू हो गया है। लाल परेड ग्राउंड पर जड़ी-बूटी और जंगल से मिलने वाले अन्य उत्पाद के स्टॉल लगे हैं। करीब 50 वैद्य नि:शुल्क उपचार कर रहे हैं। मेला 23 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिसंबर को स्टैंड अप कॉमेडियन अहसान कुरैशी‎ का शो भी होगा। यह सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वन मेला इस बार महिला‎ सशक्तिकरण को समर्पित किया गया है। मेले‎ की थीम लघु वनोपज से महिला सशक्तिकरण ‎रखी गई है। इस मेले में 300 स्टॉल लगाए गए हैं। इसका शुभारंभ जहांगीराबाद‎ स्थित लाल परेड मैदान में शाम को होगा।‎ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल‎ मंगूभाई पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए‎म डॉ. मोहन यादव करेंगे। यह होंगे आयोजन

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *