भोपाल में उपभोक्ता को दिया ₹1.25 लाख का बिजली बिल:घर के ऊपर से तार निकलने पर बना दिया चालान; मालीखेड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल के मालीखेड़ी और शारदा विहार में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। यहां पर लोगों को बिजली कंपनी ने 50 हजार से सवा लाख रुपए तक के बिजली बिल थमा दिए थे। इसका कांग्रेस ने विरोध किया। मालीखेड़ी के चमनलाल ओझा ने बताया, बिजली कंपनी ने 63 हजार 964 रुपए के जुर्माने का चालान बनाया है। उपभोक्ता बाबूलाल साहू ने बताया कि कंपनी ने 1 लाख 25 हजार रुपए के जुर्माने का नोटिस दिया है। जब कंपनी अफसरों से पूछा तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। ऑफिस में जानकारी ली तो पता चला कि घर के ऊपर से तीन-चार लोगों के बिजली के तार जा रहे थे। जिनकी कंपनी ने बिजली काट दी थी। कंपनी ने हमारे ऊपर कार्रवाई कर दी, जो कि गलत है। कांग्रेस नेता बोले- मजदूरों को भारी-भरकम बिल लिए कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि शारदा विहार, मालीखेड़ी में दिहाड़ी मजदूरों पर थोपे गए भारी बिजली बिलों ने कई परिवारों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। सीमित आय में गुजर-बसर करने वाले इन पीड़ित परिवारों के लिए सवा एक लाख रुपए तक के बिल भरना असंभव हो गया है। जिससे उनके सामने आर्थिक और मानसिक दोनों तरह की परेशानी खड़ी हो गई है। मामले की जानकारी मिलते ही समाजसेवी राजेश पाल के साथ कॉलोनी पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अनुचित बिलों को तत्काल निरस्त करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। साहू ने कहा कि पीड़ित परिवार अब राहत की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहे हैं। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो यह मुद्दा बड़े जनआंदोलन का रूप ले सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *