भोपाल में क्रिसमस उत्सव की धूम:धार्मिक गीतों और नृत्य के साथ मसीही समाज ने निकाली यात्रा

भोपाल में क्रिसमस उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं और मसीही समाज द्वारा धार्मिक उल्लास के साथ क्रिसमस के पर्व का स्वागत किया जा रहा है। 25 दिसंबर को जब पूरा विश्व यीशु मसीह के जन्म का उत्सव मनाएगा, उससे पहले, मसीही समाज ने अपने परिवारों और समुदायों में प्रेम और शांति का संदेश फैलाने के लिए उत्सव यात्रा निकाली। भोपाल के करोंद स्थित येशु द मसीहा इंटरनेशनल प्रोफेटिक चर्च के सदस्य, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर यात्रा का आयोजन कर रहे हैं, जिसमें धार्मिक गीतों और नृत्य के साथ यीशु मसीह के जन्म का संदेश मसीही परिवारों तक पहुँचाया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत करोंद स्थित चर्च से हुई, और यह यात्रा हाउसिंग बोर्ड में महासभा के जिला अध्यक्ष लुईस मोरिस के घर पहुंची, जहां पूरे उल्लास के साथ मसीह के जन्म का पर्व मनाया गया। पास्टर मिल्टन रॉबर्ट ने यात्रा के दौरान मसीह के जीवन और उनके संदेश को समाज के लोगों तक पहुँचाया। इसके बाद, यात्रा चौकसे नगर में सामाजिक कार्यकर्ता बीबित बाबू के घर पहुंची और फिर पीपुल्स कैम्पस होते हुए कई मसीही परिवारों के घरों में क्रिसमस के संदेश को सुनाते हुए यात्रा पुनः करोंद स्थित चर्च में संपन्न हुई। इस उत्सव यात्रा में प्रमुख रूप से पास्टर मिल्टन रॉबर्ट, ब्रदर मेर्विन, पास्टर मनोज, बीबीत बाबू, लुईस मोरिस, ब्रदर नवीन, ब्रदर आशीष, ब्रदर दीपक और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *