भोपाल में छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:घर के तीसरे फ्लोर पर बने कमरे में मिला शव, दुपट्टे से बने फंदे पर लटका था

भोपाल के कृषक नगर करोंद में रहने वाली 21 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार रात की है, जबकि पीएम के बाद बॉडी शनिवार की दोपहर परिजनों के हवाले कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक वैशाली ठाकुर पुत्री ओम सिंह ठाकुर (21) कृषक नगर करोंद की रहने वाली थी और बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बीती रात छोटा भाई मां के कहने पर खाना खाने के लिए बहन को बुलाने तीसरे फ्लोर स्थित कमरे में पहुंचा। जहां उसने दुपट्टे से बने फंदे पर बहन के शव को लटका देखा। शोर मचाकर परिजनों को बुलाया। परिजनों ने किसी तरह बॉडी को फंदे से उतरा और प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेक करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। नहीं मिला सुसाइड नोट, मोबाइल जब्त पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतिका के मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जिसका परीक्षण कराया जाएगा और कॉल डिटेल खंगाली जाएगी। पुलिस को दिए बयानों में परिजनों ने बताया की वैशाली ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। लिहाजा सुसाइड के सही कर्म का खुलासा नहीं हो सका।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *