भोपाल में छात्र का सरेराह अपहरण, पीटा, रकम ऐंठी:चार छात्रों ने वारदात को अंजाम दिया, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया

भोपाल में ऑनलाइन लूडो गेम में पैसे नहीं देने पर युवक का अपहरण करने का मामला सामने आया है। वारदात को 1500 रुपए की रकम नहीं देने पर अंजाम दिया गया। बदमाशों ने युवक को एमपी नगर जोन-2 स्थित चाय-सुट्टा बार से कार में जबरन बैठाकर अगवा किया। कोलार इलाके में ले जाकर मारपीट की। डरा धमकाकर आरोपियों ने अपने खाते में 11 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए। मारपीट और रकम लेने के बाद बदमाशों ने पीड़ितों को उसी जगह छोड़ा दिया जहां से उन्हें किडनैप किया था। अपहरण के आरोपी और पीड़ित, सभी स्टूडेंट्स हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एमपी नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खिलाफ अपहरण, मारपीट और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। दोस्तों के साथ चाय पीने गया था युवक फरियादी 23 वर्षीय अभय चौहान ने पुलिस को बताया कि वह जहांगीराबाद में रहता है और प्राइवेट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह अपने दोस्तों के साथ अक्सर एमपी नगर के चाय सुटटा बार में जाकर चाय पीता और वही लूडो खेलता था। वही पर उसके पूर्व परिचित अमन सोनी, रोहित अहिरवार, मुन्ना वारिस, और लक्की के साथ लूडो खेला करता है। 1500 रुपए की वसूली के लिए अगवा किया शुक्रवार की रात को चाय सुट्‌टा बार के बाहर लूडो खेलते समय वह 1500 रुपए हार गया था। जब समय पर पैसा नहीं दे पाया तब आरोपियों ने उसको उसी जगह से कार में उठा कर कोलार ले गए। जहां पर उसके साथ मारपीट कर अलग अलग क्यूआर कोड में 11 हजार 128 रुपए डलवा लिए। चारों आरोपियों को कोर्ट पेश किया बाद में वापस उसी जगह पर वापस छोड़कर दिया। एपमी नगर थाना प्रभारी जय हिंद शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट पेश कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *