भोपाल में जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन:रेस्टफुल रॉयल्स और एसजे इलेवन ने अपना मैच जीता; 360 धुरंधर आखिरी गेंद पर मैच जीती

भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में जारी जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन का पहला मुकाबला में रेस्टफुल रॉयल् ने 13 रन से जीता तो वहीं दूसरा एसजे इलेवन ने 5 विकेट से। एसजे इलेवन ने इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच जीता। आज के आखिरी मुकाबले में 360 धुरंधर ने रेस्टफुल रॉयल् को तीन विकेट से मात दी। मैच की चार तस्वीरें देखिए रोहित चौधरी की जुझारू पारी, रेस्टफुल रॉयल्स ने जेजीएम टाइटंस को 13 रन से हराया भोपाल के बैरागढ़ क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे जैन लिगेसी क्रिकेट कप के दूसरे दिन, दूसरे सत्र का पहला मुकाबला रेस्टफुल रॉयल्स और जेजीएम टाइटंस के बीच खेला गया। मैच में गेंदबाजों का दबदबा साफ नजर आया और दोनों टीमों की बल्लेबाजी लगातार लड़खड़ाती रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेस्टफुल रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में ही अपने विकेट गंवाने शुरू कर दिए और महज 18 रन के स्कोर पर 5 बल्लेब पवेलियन लौट गए। मुश्किल हालात में रोहित चौधरी ने मोर्चा संभाला और 22 गेंदों में 45 रनों की आक्रामक पारी खेली। हालांकि उन्हें दूसरे छोर से कोई खास सहयोग नहीं मिल सका और उनके आउट होते ही पूरी टीम दबाव में आ गई। नतीजा यह रहा कि रेस्टफुल रॉयल्स की पूरी टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई।जेजीएम टाइटंस की ओर से अभिषेक लक्षपति ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3 विकेट झटके, जबकि पंकज जैन को 2 सफलताएं मिलीं। लो-स्कोरिंग मुकाबले में बल्लेबाज़ों का संघर्ष, 87 रन पर सिमटी जेजीएम टाइटंस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेजीएम टाइटंस की शुरुआत भी निराशाजनक रही। टीम ने पहला विकेट 7 रन पर गंवा दिया, जबकि दूसरा विकेट 34 रन के स्कोर पर गिरा। सात ओवर तक स्कोर 54 रन पर 4 विकेट हो चुका था। इसके बाद 7 से 9 ओवर के बीच लगातार विकेट गिरते चले गए। एक ही ओवर में तीन विकेट गिरने से मैच पूरी तरह रेस्टफुल रॉयल्स के पक्ष में चला गया। जेजीएम टाइटंस की टीम 87 रन पर ऑलआउट हो गई। रेस्टफुल रॉयल्स के रोहित चौधरी को शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। परितोष जैन के छक्कों से पलटा मैच, एसजे इलेवन की पहली जीत भोपाल के बैरागढ़ में चल रहे जैन लिगेसी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में मेंटोर टाइगर्स ने टॉस जीतकर एसजे इलेवन के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मेंटोर टाइगर्स की टीम 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही बना सकी और एसजे इलेवन को जीत के लिए 88 रन का लक्ष्य दिया।मेंटोर टाइगर्स की ओर से शुभम जैन ने सर्वाधिक 24 रन बनाए, जबकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिककर रन नहीं बना सका। एसजे इलेवन की ओर से शुभम जैन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट झटके। मेंटोर टाइगर्स को 5 विकेट से हराया, 12 ओवर बना लो-स्कोरिंग मुकाबला लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसजे इलेवन की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन टीम ने 47 और 48 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद अच्छी लय में खेल रहे शुभम जैन 57 रन के स्कोर पर आउट हो गए। दबाव के बीच परितोष जैन ने पारी संभाली और एक ही ओवर में तीन छक्के जड़कर मैच का रुख पूरी तरह एसजे इलेवन की ओर मोड़ दिया। एसजे इलेवन ने 5 विकेट से मेंटोर टाइगर्स को हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। 360 धुरंधर ने रेस्टफुल रॉयल्स को तीन विकेट से दी मात आज के आखिरी मुकाबले में 360 धुरंधर ने रेस्टफुल रॉयल्स को तीन विकेट से हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर धुरंधर की टीम ने गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाज़ी करने आई रेस्टफुल रॉयल्स की टीम 119 रन बनाई , 360 धुरंधर को जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए धुरंधर ने पहले 4 ओवर में स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 28 रन बनाए। टीम को आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे, पहली तीन गेंदों पर सिर्फ 3 रन बने और एक विकेट गिरा, लेकिन शुभम जैन ने शानदार वापसी करते हुए आख़िरी तीन गेंदों पर एक चौका और दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। रेस्टफुल रॉयल्स की ओर से रचित चौधरी ने बेहतरीन गेंदबाज़ी करते हुए 3 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *