भोपाल में धूमधाम से मनाया आदिनाथ भगवान का केवलज्ञान कल्याणक:आचार्य विषद सागर ससंघ के नेतृत्व में अभिषेक और शांतिधारा का आयोजन

भोपाल में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में आचार्य विषद सागर महाराज ससंघ विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रातःकाल भक्तों ने मूलनायक आदिनाथ भगवान का विशेष अभिषेक किया। चांदी की झारी से शांतिधारा की गई। आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में आदिनाथ भगवान के केवलज्ञान प्राप्ति का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि केवलज्ञान प्राप्त होने पर जीव को तीनों लोक के सभी पदार्थ स्पष्ट दिखाई देने लगते हैं। पंचायत कमेटी ट्रस्ट भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा और मंत्री मनोज आर एम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हुकमचंद, अरविंद जैन, ऋषभ जैन सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *