भोपाल में बीएससी के छात्र को डंपर ने कुचला, मौत:परिवार का इकलौता बेटा था, आरोपी चालक मौके से फरार

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बीएससी के एक छात्र को गिट्‌टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र की मौत हो गई। चालक डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की मदद से छात्र को हमीदिया अस्पताल पहुंचा गया। जहां मौत की पुष्टि होने के बाद शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है। घटना बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात की है। मृतक की शिनाख्त गुरुवार सुबह परिजनों ने की। दोपहर में पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। भोपाल मेमोरियल परिसर में रहता है परिवार 21 वर्षीय सूजल मुंडा पुत्र तोनाराम मुंडा निवासी भोपाल मेमोरियल अस्पताल परिसर में रहता था। उसके पिता बीएमएचआरसी के कर्मचारी हैं। वह प्राइवेट कॉलेज से बीएससी फॉरेंसिक से फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बुधवार देर रात अयोध्या नगर से दोस्त के घर से खाना खाकर लौट रहा था। भानपुर ब्रिज पर उसे पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही डंपर को छोड़कर भाग गया। एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। जेब से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। हादसे के समय युवक ने कॉलेज ड्रेस पहना हुआ था। जिससे गुरुवार की सुबह उसके कॉलेज में संपर्क किया और युवक की पहचान की जा सकी। परिवार का इकलौता बेटा था मृतक के क्लासमेट रोहित पटेल ने बताया कि सूजल बहन के बाद परिवार का इकलौता बेटा था। वह ड्रेस में था और दोस्त के घर से लौट रहा था। तभी हादसे का शिकार हुआ। गुरुवार सुबह पुलिस की सूचना पर उसकी शिनाख्त की जा सकी है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। जिसमें गट्‌टी भरी हुई थी। हादसा रात करीब 12:15 बजे का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *