भोपाल में महिला सहित तीन और प्रॉस्टिट्यूट सप्लायर गिरफ्तार:वॉट्सऐप पर करते थे ₹20-30 हजार में एक रात का सौदा; 250 लड़कियों की फोटो मिले

भोपाल की अशोका गार्डन पुलिस ने शहर में सक्रिय देह व्यापार के 26 दलालों की पहचान की है। इनमें से 18 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने 6 आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को भोपाल बुलाने की बात कबूल की है। आरोपी बाहर से बुलाई गई लड़कियों के लिए रहने का इंतजाम करते थे और प्रति रात 20-30 हजार रुपए तक भुगतान करने वाले ग्राहक तलाशते थे। इसके बदले उन्हें 8 से 10 हजार रुपए तक का कमीशन मिलता था। लड़कियां मुहैया कराने की पूरी डीलिंग वॉट्सऐप पर होती थी। फोटो भेजकर लड़कियों का चयन किया जाता था। ग्राहकों के ठिकाने तक लड़कियों को लाने और वापस छोड़ने की जिम्मेदारी भी दलालों की होती थी। आरोपियों के मोबाइल फोन से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की 250 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें बरामद हुई हैं। गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी और महक यादव हैं, जो फिलहाल मानव तस्करी के मामले में भोपाल जेल में बंद हैं। अशोका गार्डन पुलिस ने 26 जनवरी को दोनों को गिरफ्तार किया था। इससे पहले दोनों शाहपुरा इलाके में 17 अप्रैल 2024 को होटल के स्क्वायर में कॉल गर्ल की हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि, भोपाल में देह व्यापार का सबसे बड़ा नेटवर्क महक और आशुतोष ही संचालित कर रहे हैं। मानव तस्करी के मामले में इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही भोपाल में लड़कियों की सप्लाई करने वाले सबसे बड़े गिरोह का खुलासा हुआ। महिला सहित तीन को रिमांड पर लिया गुरुवार को पुलिस ने आरोपी निधि अग्रवाल, कोलार निवासी मकबूल अली और अर्जुन पटेल को कोर्ट में पेश कर 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने पूजा ठाकुर उर्फ डिंपी, कुल्दीप उर्फ कुणाल और नवेद खान को कोर्ट में पश कर रिमांड पर लिया था। अब पुलिस सभी 6 आरोपियों का आमना सामना कराएगी और उनके नेटवर्क और सभी की भूमिका के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस की अब तक की जांच में सभी आरोपियों द्वारा भोपाल और आस पास के जिलों में लड़कियां सप्लाई करने की बात सामने आ चुकी है। मोटी रकम कमाने के लिए आरोपी नाबालिग लड़कियों को भी सप्लाई करने का काम करते थे। गिरोह के सरगना के शहर में कई घर पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सरगना आशुतोष वाजपेयी की शहर में कई जगह संपत्ति सामने आई है। यह करोड़ों की बताई जा रही है। इनमें अरेरा कॉलोनी स्थित घर, कोलार, शाहपुरा सहित कई जगह घर मिले हैं। पुलिस नगर निगम से इसकी अचल संपत्ति की जानकारी निकलवा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, आरोपी आशुतोष की कमाई का जरिया कुछ खास नहीं। कहीं न कहीं इस काली कमाई से यह संपत्ति अर्जित की गई। 10-15 दिन से ज्यादा एक लड़की को शहर में नहीं रखते थे आरोपी प्रदेश के बाहर से बुलाई लड़कियों को 10-15 दिन से ज्यादा भोपाल में नहीं रखते थे। उनकी पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा जाता था। कॉल पर जाने से पहले महक और आशुतोष के गुर्गे साथ जाते थे। ग्राहक द्वारा बताए पते तक गुर्गे ही छोड़ते थे, जब तक लड़की लौटती नहीं थी, आस पास ही रहते थे। मोबाइल पर लड़कियों से लगातार संपर्क में रहते थे। जबकि शहर में काम करने वाले उनके 26 मुख्य दलाल अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहकर हाई प्रोफाइल ग्राहकों की तलाश करते थे। पूरी डील भी दलाल ही करते थे। इस केस से दोबारा सुर्खियों में आए अशोका गार्डन से 2 साल पहले लापता हुई 15 साल की नाबालिग को पुलिस ने अशोकनगर से 25 जनवरी को बरामद किया था। बरामद पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि, आरोपी आशुतोष-महक के जरिए उसका सौदा हुआ था। इस मामले में पुलिस 6 लोगों को गिरफ्तार किया और जेल भेजा। इनमें आरोपियों में पति और पत्नी सहित शोभाराम, ऑटो चालक सलमान शामिल था। सलमान ने स्टेशन के आस पास भटकती नाबालिग को टारगेट किया था। उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया और मदद के बहाने उन्हें महक और आशुतोष को सौंप दिया। पति और पत्नी ने उसे शोभाराम के माध्यम से अशोक नगर में दो लाख रुपए में बेच दिया था। आरोपी दंपती ने पूछताछ में सेक्स रैकेट संचालन करने की बात स्वीकार की थी। तब अशोका गार्डन पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 26 दलालों के खिलाफ संगठित अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपियों की गिरोह की महिला की होटल रूम में हुई थी हत्या 15 अप्रैल 2024 को भोपाल के बाबड़िया कलां स्थित होटल K स्क्वायर में हरियाणा की रहने वाली युवती की हत्या हुई थी। 27 वर्षीय युवती होटल में ग्राहक के पास गई थी। यहां नशे में धुत आरोपी ने लड़की के साथ सेक्स के दौरान क्रूरता की। इस पर आपत्ति जताने पर आरोपी ने लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी थी। ओवर ब्लीडिंग से गई जान मुख्य आरोपी रितुल उर्फ राहुल पांडेय ने पूछताछ में बताया कि, युवती कॉल गर्ल थी। होटल के पूर्व कर्मचारी सागर के संपर्क में रहती थी। होटल का कमरा मैंने तीन दिन पहले से बुक कर रखा था। सागर के माध्यम से युवती को होटल में बुलाया था। यहां युवती से कुछ खास डिमांड की। युवती ने इसे नकार दिया। इस बात पर विवाद हुआ और उसने युवती की प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट पहुंचा दी। इसके बाद लड़की के मुंह से भी खून निकलने लगा, तब उसने गला घोंट दिया और मौत हो गई। आरोपी युवक होटल कारोबारी का बेटा है। जबकि मृतका महक यादव गिरोह से ताल्लुक रखती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *