भोपाल में युवक ने एसिड पीकर सुसाइड किया:भाई बोला युवती प्रताड़ित कर रही थी, रेप केस में जेल भिजवाने की धमकी देती थी

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में रहने वाले युवक ने टॉयलेट क्लीनिंग का एसिड पीकर सुसाइड कर लिया। मृतक के भाई ने लड़की की प्रताड़ना के चलते सुसाइड करने के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक राहुल जाटव पुत्र जगन्नाथ जाटव (35) निवासी चांदबाड़ी गरीब नगर का रहने वाला था। वह हम्माली करता था और अविवाहित था। 15 जनवरी को उसने अपने घर में एसिड पी लिया था। इलाज के लिए परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। डेढ़ साल से रिलेशन में था युवती के साथ मृतक के भाई दीपेश जाटव ने बताया कि भाई एक लड़की के साथ रिलेशन में थे। करीब डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। मनमुटाव के चलते बीते कुछ दिनों से भाई और प्रेमिका के बीच बात नहीं हो रही थी। युवती उन्हें कॉल और मैसेज कर रेप के केस में फंसाने की धमकी देती थी। साथ रहने का दबाव बनाती थी। इसी तनाव में भाई ने जान दी है। युवती के खिलाफ कार्रवाई की जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *