भोपाल में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:राॅन्ग साइड बाइक चलाते वक्त अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर, एम्स में चल रहा था इलाज

भोपाल के अन्ना नगर रोड पर रॉन्ग साइड जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना 18 दिसंबर की है। इलाज के दौरान रविवार सुबह युवक की मौत हो गई। गोविंदपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की फिलहाल शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस के मुताबिक, मधुराग शर्मा पिता नीलमणी शर्मा (30), गोविंदपुरा इलाके में रहता था। वह कलेक्शन की प्राइवेट जॉब करता था। 18 दिसंबर की रात अन्ना नगर रोड से अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी, एम्स में उसका इलाज चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि वह बाइक से रॉन्ग साइड से जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हुआ है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *