भोपाल में सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में लगी आग:दूर से दिखाई दिए धुएं के गुबार, स्मार्ट टॉयलेट में लगी थी आग, पेड़ झुलसे

भोपाल के सतपुड़ा भवन के पास झाड़ियों में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। आग के चलते दूर से धुएं के गुबार दूर तक उठते हुए दिखाई दिए। करीब 15 मिनट तक आसमान में काला धुआं छाया रहा। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। आग के चलते कई पेड़ भी झुलस गए। इस वजह से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सतपुड़ा भवन के पास बिल्डिंग में करीब 2 साल पहले भीषण आग लग चुकी है। सतपुड़ा बिल्डिंग से करीब 75 मीटर दूर घटना
जिस जगह आग लगी, वहां वल्लभ नगर बस्ती है। यदि आग फैलती तो बस्ती तक पहुंच सकती थी। बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते में आग लगी। यही से रहवासी बस्ती की तरफ जाते हैं। उनका कहना है कि यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। संभावना है कि किसी ने ये आग लगाई हो। एमपी नगर पुलिस जांच में जुटी है। तस्वीरों में देखिए आग… यह खबर भी पढ़ें… MP सरकार के सतपुड़ा भवन में आग लगी भोपाल में सचिवालय के सामने स्थित एमपी सरकार के सतपुड़ा भवन की बिल्डिंग में सोमवार दोपहर करीब 4 बजे आग लग गई। यह तीसरी मंजिल से शुरू हुई और छठी मंजिल तक पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिशें नाकाम होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से एयरफोर्स की मदद मांगी है। पढ़ें पूरी खबर..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *